मुख्यमंत्री ने पांचना बांध के हितबद्ध पक्षों के हितों को लेकर की रिव्यू बैठक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने पांचना बांध के हितबद्ध पक्षों के हितों को लेकर की रिव्यू बैठक


जयपुर, 27 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध के हितबद्ध पक्षों के हितों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधार कार्यों के साथ ही लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर किसानों को इसका वास्तविक लाभ देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक भी सिंचाई का पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों, जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन तथा क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समय-सीमा में सभी निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारीक

Share this story