मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

बीकानेर, 15 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बीकानेर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, उच्च अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story