भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा


जयपुर/नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की आगामी रणनीतियों तथा भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

भजनलाल शर्मा ने इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा निरंतर जनसेवा और संगठन विस्तार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह मुलाकात भाजपा संगठन की आगामी योजनाओं, राज्यों में संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story