मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दीपावली रोशनी का शुभारंभ
Nov 4, 2026, 21:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के एम.आई. रोड पहुंचकर दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया। उन्होंने जैसे ही बटन दबाया, पूरा एम.आई. रोड बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, एम.आई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

