मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर आएंगे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर आएंगे


जोधपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 मार्च को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से प्रस्थान कर 11 बजे हैलीपेड शिकारपुरा (लूणी) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 11.10 बजे श्री राजाराम आंजना आश्रम शिकारपुरा पहुंचकर संत राजाराम महाराज की समाधि के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा राजाराम आंजणा आश्रम ट्रस्ट शिकारपुरा में आयोजित संत राजाराम महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12.40 बजे शिकारपुरा हैलीपेड से प्रस्थान कर 12.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर एक बजे घंटाघर, नई सडक़ क्षेत्र में आयोजित राम नवमी शोभायात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1.40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story