मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं


जयपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के अवसर पर सभी गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा का परिचायक है। यह पावन पर्व हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च स्थान माना गया है। गुरु ही अज्ञान रुपी अंधकार को दूर कर मन, कर्म एवं वचन की एकरूपता के जरिए ज्ञान का बोध कराते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story