शहर की सरकार के बाद अब गांवों की सत्ता पर भाजपा की नजर : भजनलाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

WhatsApp Channel Join Now
शहर की सरकार के बाद अब गांवों की सत्ता पर भाजपा की नजर : भजनलाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश


जोधपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर की सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने गांवों की सरकार बनाने के लिए अपनी सियासी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और उन्हें एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दे रहे हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बावड़ी क्षेत्र के केलावा खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांवों की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उनके संदेश से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद सी आर चौधरी,राम नारायण डूडी, पूर्व मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कमसा मेघवाल, विधायक अतुल भंसाली, पब्बा राम बिश्नोई, भैराराम सियोल, और भाजपा के वरिष्ठ नेताओ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहरी निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद अब भाजपा का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। गांवों की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री के एकजुटता के संदेश ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story