केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट


नई दिल्ली/जयपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री का यमुना जल समझौते के लिए आभार भी प्रकट किया। इस दौरान राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने संबंधी विषयों पर बातचीत की।

उन्होंने इसके बाद केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार तथा प्रदेश के प्रमुख शहरों को अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय हवाई नेटवर्क से जोड़ने से संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story