लखनऊ अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जयपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगंज में आग की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले, शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो तथा हादसे में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

