नेता प्रतिपक्ष जूली की माताजी के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंन्द्र यादव ने काठूवास पहुंचकर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

अलवर, 05 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी स्वर्गीय चलती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और जूली परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्यमंत्री विजय सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, विधायक देवीसिंह शेखावत, मांगेलाल मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story