उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 18500 से अधिक जल टैंकों की सफाई

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 18500 से अधिक जल टैंकों की सफाई


जयपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत अब तक 18,664 जल टैंकों की सफाई की जा चुकी है। यात्रियों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच भी की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 5,014 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण (Residual Chlorination) परीक्षण किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 670 जैविक (Biological) परीक्षण तथा 327 रासायनिक (Chemical) परीक्षण भी किए गए हैं।

अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी ओवरहेड एवं भूमिगत जल टैंक उचित रूप से ढके हुए हों, ताकि बाहरी गंदगी एवं दूषित पदार्थों से पेयजल को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही खुले तथा अन्य जल स्रोतों को भी उपयुक्त लोहे की जाली/नेटिंग से ढकने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जल स्रोतों में किसी प्रकार का प्रदूषण न हो।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इस अभियान के माध्यम से जल स्रोतों की स्वच्छता, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित कर यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story