राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 26 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का परिणाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 26 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का परिणाम घोषित


राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 26 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का परिणाम घोषित


अजमेर, 24 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जारी कर दिया गया। अजमेर बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया।

प्रारंभिक शिक्षा एवं पचायती राज विभाग की ओर से आयोजित इन दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष कुल 26 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 8 में 12 लाख 86 हजार 220 तथा कक्षा 5 में 13 लाख 68 हजार 947 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

पांचवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19-20 फरवरी से 4 मार्च के बीच संपन्न हुईं।

प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से कराई गईं। विभाग के अनुसार परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया है। विद्यार्थी शाला दर्पण और पीएसपी पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट के रूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story