बीकानेर शहर सजाने वालाें का अभिनंदन करेगा पत्रकाराें का संगठन जार

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर शहर सजाने वालाें का अभिनंदन करेगा पत्रकाराें का संगठन जार


बीकानेर, 16 नवंबर (हि.स.)। दीपावली-2026 के पावन पर्व पर बीकानेर शहर , गलियों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अनूठी सतरंगी सजावट करने वाले टेंट व्यवसायियों, इवेंट्स और डेकोरेशन संस्थानों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की ओर से यह सम्मान समारोह 18 नवम्बर 2026, बुधवार को शाम 4:00 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित किया जाएगा। सामाजिक सरोकार की भावना से बीकानेर में पहली बार नि:शुल्क सजावट की गई।

जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू ने बताया कि बीकानेर शहर की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह से टेंट व्यवसायियों की हौसला अफजाई होगी।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने बताया कि लगभग 40 से ज्यादा संस्थानों के संचालकों का अभिनंदन किया जाएगा। जार के सम्भागीय सचिव पवन भोजक ने बताया कि जार की ओर से सामाजिक सरोकार के काम नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे। जार के बीकानेर जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम से अन्य व्यवसायी संगठन भी प्रोत्साहित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777913 Articles

Share this story