आधे राजस्थान में सप्ताह भर रहेगा सूखा, बाकी में हल्की बारिश संभव

WhatsApp Channel Join Now
आधे राजस्थान में सप्ताह भर रहेगा सूखा, बाकी में हल्की बारिश संभव


जयपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में मानसूनी परिस्थितियां कमजाेर रहने से आगामी सात दिन प्रदेश का आधा हिस्सा सूखा रह सकता है ताे वहीं बाकी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का यह दाैर 21 से 23 अगस्त के बीच देखने काे मिल सकता है।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना अवदाब आज कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में परिवर्तित हो चुका है। एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व आसपास के क्षेत्रों में 21-23 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 20 से 23 अगस्त को कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में किस बांध में कितना पानी

जलसंसाधन विभाग द्वारा राजस्थान के बांधों में 19 अगस्त तक जलस्तर की स्थिति जारी की गई है। राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 71.47 , कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 96.76, जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 70.62 और माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 57.30 प्रतिशत पानी है।

बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 68.12, बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 73.98, टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 38.93, टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 62.28, टोंक के टोरडी सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 56.58 प्रतिशत पानी है।

दौसा के मोरेल बांध में पूरा भरा हुआ है। धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 72.95, बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 74.76, जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 14.16, पाली के जवाई बांध में कुल भराव क्षमता का 25.09 प्रतिशत पानी है।

पाली के सरदार समंद में कुल भराव क्षमता का 30.97, भीलवाड़ा के मेजा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.34, सोम कमला अंबा बांध में कुल भराव क्षमता का 70.95, राजसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 55.01, जयसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 58.65 और जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 63.88 प्रतिशत पानी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story