चित्तौड़ के स्थापना दिवस पर ध्वजा चढ़ा, शहर में खुशहाली की कामना,
चित्तौड़गढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार सुबह दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पर विशाल ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर में हवन कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की गई। चित्तौड़ के स्थापना दिवस पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति करीब 18 वर्षों से स्थापना दिवस मनाते आ रही है।
चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के कुलदीप पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस व कालिका माता मंदिर पाटोत्सव तिथि चित्तौड़ी आठम पर सुबह विशाल ध्वजा लेकर दुर्ग कालिका माता मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर नई ध्वजा चढ़ाई गई। महंत रामनारायण पुरी, महंत लालसिंह के सानिध्य में पं. अरविन्द भट्ट के वैदिक मंत्रोचार से इस बार अच्छी बरसात, धन, धान्य, बीमारियों से मुक्ति व सभी के आनन्दमय जीवन की कामना की आहुतियां देकर हवन पूर्ण किया गया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जय चित्तौड़, जय मेवाड़ के नारे लगाये गये। अमन गौड़ ने बताया कि इस दौरान आरएसएस के विभाग संघचालक हेमंत जैन, विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, नगर प्रचारक गोविन्द, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा, वरिष्ठ नागरिक मंच के सचिव राधेश्याम आमेरिया, विहिप के जिला मंत्री शेखर सोनी, जौहर स्मृति संस्थान महामंत्री तेजपाल सिंह खोर, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, विरासत संस्थान अध्यक्ष पवन पटवारी, अमन गौड़, बाबु डांगी, अर्जुन जोशी, ओमप्रकाश, शैलेन्द्र झंवर, राजन माली सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

