घर के बाहर खेल रहे मासूम की करंट से मौत

WhatsApp Channel Join Now
घर के बाहर खेल रहे मासूम की करंट से मौत


जोधपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मथानिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के तारों की चपेट में आ गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि बालरवा निवासी रितेश (8) पुत्र सुमेरराम माली की मौत हुई है। बच्चे के पिता किसान है। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। मकान के पास एक सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसके पास अर्थिंग का तार लगा हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और उसे मथानिया हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story