प. बंगाल में मारवाड़ी वोट बैंक साधने उतरे मुख्यमंत्री, कालीघाट मंदिर में पूजा से की चुनावी शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
प. बंगाल में मारवाड़ी वोट बैंक साधने उतरे मुख्यमंत्री, कालीघाट मंदिर में पूजा से की चुनावी शुरुआत


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान की शुरुआत आस्था के साथ करते हुए शनिवार को कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और चुनाव में पार्टी की जीत की कामना की।

मंदिर परिसर में इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा कर चुनावी अभियान के सफल संचालन का आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कोलकाता में अपने चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कोलकाता के इस्कॉन हाउस में प्रवासी राजस्थानियों से भी मुलाकात की और राजस्थान प्रवासी सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शर्मा इसके साथ ही संगठनात्मक बैठकों में भी भाग लेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों, विशेष रूप से मारवाड़ी समुदाय के मतदाताओं को साधना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story