मुख्यमंत्री ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा-जनता को मिलेगा आर्थिक संबल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा-जनता को मिलेगा आर्थिक संबल


मुख्यमंत्री ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा-जनता को मिलेगा आर्थिक संबल


जयपुर, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य करने का निर्णय बेहद सराहनीय है। इस फैसले से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम आमजन को वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाली अनिश्चितताओं से भी काफी हद तक राहत प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर राज्य व देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

राजनीतिक और आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, केंद्र सरकार के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story