श्री गोपीनाथजी मंदिर में 15 अक्टूबर को लगेगा छप्पन भोग

WhatsApp Channel Join Now
श्री गोपीनाथजी मंदिर में 15 अक्टूबर को लगेगा छप्पन भोग


जयपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। श्री गोपीनाथजी मंदिर में आचार्य लवभूषण के जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर (गुरुवार) को छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस आयोजन में भगवान श्री गोपीनाथजी को छप्पन भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। आयोजन को लेकर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

आयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक फैशन डिजाइनर श्रीपा हंसा राठौड़ और आचार्य लवभूषण ने बताया कि महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भगवान श्री गोपीनाथजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है।

इस पोस्टर विमोचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को महोत्सव की जानकारी दी गई और कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने भक्तों से महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गोपीनाथजी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story