राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी छात्रवृत्तियां

WhatsApp Channel Join Now
राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी छात्रवृत्तियां


राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी छात्रवृत्तियां


बीकानेर, 23 मई (हि.स.)। राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति वर्ष 2025-26 के लिए स्कूल स्तर की 11 होनहार व प्रतिभावान छात्राओं जिन्होंने 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हें ट्रस्ट द्वारा रुपए 10 हजार रुपए प्रति छात्रा के हिसाब से कुल रुपए 1 लाख 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

ट्रस्ट की अध्यक्ष राज्यश्रीकुमारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति सकारात्मक सोच को बढावा देने व बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से इस ट्रस्ट द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही छात्रवृत्ति राशि स्वीकृत की तथा कहा कि वे प्रयास करेंगे कि भविष्य में इस ट्रस्ट के माध्यम से वे अधिक से अधिक छात्राओं को सुचारु रुप से पढ़ाई जारी रखने के लिए और अधिक छात्रवृत्ति प्रदान कर सकें।

ट्रस्ट के ट्रस्टी व सचिव गोविंद सिंह के अनुसार ट्रस्ट की स्थापना माच-1972 में की गयी थी। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य होनहार व प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा में बढ़ोत्तरी हेतू छात्रवृत्ति प्रदान करना है। ट्रस्ट की स्थापना से लेकर आज तक इस ट्रस्ट द्वारा स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहायता दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story