छोटी काशी में गूंजे कार्तिक मास के जयकारे

WhatsApp Channel Join Now
छोटी काशी में गूंजे कार्तिक मास के जयकारे


जयपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पवित्र कार्तिक मास के आरंभ के साथ ही 'छोटी काशी' जयपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इज़ाफा देखने को मिल रहा है। शहर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर, चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी, त्रिपोलिया बाजार स्थित विनोदी लाल जी और पुरानी बस्ती के गोपीनाथ जी सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह-शाम दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। विशेष रूप से युवाओं की टोलियां कार्तिक माह में देव दर्शन और परिक्रमा के लिए निकल रही हैं, जो एक साथ कई मंदिरों में पहुंचकर दर्शन लाभ ले रही हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हिंदू पंचांग में कार्तिक मास को बेहद पवित्र और मासूर माना गया है। इस पूरे माह में नियम से पूजा-पाठ, दीपदान, भगवान के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है, जिससे आत्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक मास के प्रमुख पर्वों की तिथियां

कार्तिक मास के दौरान दीपावली समेत कई बड़े और प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मुख्य त्योहारों की तिथियां

5 नवंबर- रमा एकादशी, 6 नवंबर- धनतेरस, 7 नवंबर- रूप चतुर्दशी, 8 नवंबर – दीपावली, 10 नवंबर – अन्नकूट, 11 नवंबर- भाई दूज, 17 नवंबर- गोपाष्टमी, 18 नवंबर - आंवला नवमी, 21 नवंबर - देवउठनी एकादशी, 24 नवंबर- रास पूर्णिमा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767324 Articles

Share this story