ध्वजारोहण के साथ चालीहा महोत्सव शुरू

WhatsApp Channel Join Now
ध्वजारोहण के साथ चालीहा महोत्सव शुरू


जोधपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। सिंधी समाज की ओर से इष्टदेव भगवान झूलेलाल साहिब की आराधना का खास पर्व चालीहा महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। चालीस दिन तक चलने वाले महोत्सव में लोग व्रत रखेंगे, सात्विक भोजन करेंगे। झूलेलाल मन्दिर जाकर नियमित भजन कीर्तन, पूजन एंव बहिराणा साहिब के कार्यक्रम होंगे।

महिला मंडल सरक्षक पूनम मोतियानी ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित तीसरी पुलिया झूलेलाल महल में चालिहा महोत्सव का झंडारोहण के साथ शुभारंभ किया गया। साथ में श्री अमर कथा का पहला अध्याय पढ़ा गया। भगवान झूलेलाल साहिब के साप्ताहिक दिवस शुक्रवार को थारू उत्सव मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा मासिक उत्सव चंद्रदर्शन पर पूज्य बहिराणा साहब का भी आयोजन होगा।

इधर शक्ति स्थित सिंधी पंचायत भवन में भी ध्वजारोहण से चालीहा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पंचायत अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी तीर्थ डोडवानी, गोपी भाई जनवानी के साथ महिला मंडल, नवयुवक मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story