आयुर्वेद विश्वविद्यालय में गर्भ संस्कार पर सर्टिफिकेट कोर्स का समापन

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में गर्भ संस्कार पर सर्टिफिकेट कोर्स का समापन


जोधपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग तथा संवर्धिनी न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गर्भ संस्कार विषयक सर्टिफिकेट कोर्स का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वस्थ एवं संस्कारित पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

कार्यवाहक प्राचार्य एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर, स्नातकोत्तर स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ए. नीलिमा ने कोर्स की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह से पूर्व प्रतिभागियों का प्रायोगिक मूल्यांकन आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रजिंद्र कौर एवं डॉ. दीतीमोनी गोस्वामी ने प्रथम, डॉ. चंचल शर्मा एवं कीर्ति शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा डॉ. मोनम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या शर्मा ने किया तथा अंत में डॉ. आशा के. पी. ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीन फैकल्टी आयुर्वेद प्रोफेसर महेन्द्र कुमार शर्मा, संवर्धिनी न्यास की काउंसलर डॉ. श्वेता डांगरे, मानव संसाधन विकास केन्द्र के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा, को-कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार मेनारिया, डॉ. सविता विश्नोई, प्रतिभागी एवं स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं कोर्स समन्वयकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story