जनगणना 2027 काे लेकर निगम आयुक्त ने ली बैठक
जयपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ओम कसेरा द्वारा जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को समीक्षा बैठक ली गयी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानसूचीकरण का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक सम्पादित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें स्व-गणना के लिए विकल्प भी उपलब्ध होगा, जो कि 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक CMMS (Census Management and Monitoring System) पोर्टल पर मोबाईल नम्बर से पंजीकृत करके अपनी सूचना दर्ज कर सकते है।
आमजन द्वारा दर्ज की गई सूचना को 16 मई 2026 से 14 जून 2026 के मध्य प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जावेंगा। आमजन द्वारा उपलब्ध करवाई गयी सूचना के आधार पर केन्द्र एवं राज्य सरकार योजना संबंधी नीतिगत निर्णय लिये जाते है।
आयुक्त ओम कसेरा ने आमजन से अपील की है कि 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर राष्ट्रहित के कार्य में सहयोग प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

