सीईसी सदस्य गोयल धौलपुर पहुंचे,रेत खनन का जायजा लिया

WhatsApp Channel Join Now
सीईसी सदस्य गोयल धौलपुर पहुंचे,रेत खनन का जायजा लिया


सीईसी सदस्य गोयल धौलपुर पहुंचे,रेत खनन का जायजा लिया


सीईसी सदस्य गोयल धौलपुर पहुंचे,रेत खनन का जायजा लिया


धौलपुर, 02 मई (हि.स.)। देश में वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण संबंधी न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल शुक्रवार को धौलपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान गोयल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद में उन्होंने चंबल नदी पहुंचकर अवैध रेत खनन के संबंध में हालात का जायजा लिया। जिले में अवैध खनन निर्गमन एवं भंडारण से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में आयोजित बैठक में केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने परिवहन विभाग को अवैध खनन में कार्य एवं परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त कर वाहनों की आरसी निलंबित करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद गोयल की अगुवाई में पूरा प्रशासनिक अमला धौलपुर चंबल नदी इलाके में पहुंचा। यहां पर मध्यप्रदेश से सटे सीमा क्षेत्र में पूरी टीम ने अवैध खनन का जायजा लिया। इसके साथ ही पूरी टीम ने स्टीमर में बैठकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे से लेकर चंबल के किनारे रेलवे पुल तक गश्त करके रेत के खनन तथा वन्य जीवों पर इसके प्रभाव की पडताल की। पूरी टीम ने करीब एक घंटे तक चंबल इलाके में पउताल की तथा इसके बाद में मध्यप्रदेश के मुरैना रवाना हो गए। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, डीएफओ वी चेतन कुमार तथा जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बताते चलें कि धौलपुर से सअे मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सीमाक्षेत्र में चंबल नदी से अवैध खनन किया जाता है। इलाके में सक्रिय खनन माफिया की कई बार पुलिस के साथ में मुठभेड होती है। लेकिन तमाम सख्ती के बाद में इलाके में चंबल रेत के खनन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। इस संबंध में 11 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल की टीम इसी सुनवाई में धौलपुर एवं मुरैना जिले के चंबल इलाके में अपने दौरे के दौरान की गई पडताल के संबंध में अपनी रिपोर्ट सोंपेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story