सात अक्टूबर को बंद रहेगा सीबीआई फाटक
Oct 6, 2026, 17:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)।
खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य रेलवे फाटक संख्या 214 (सीबीआई फाटक) रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात के लिए प्रभावित रहेगा।
रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-214 (सीबीआई फाटक) को 7 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलपथ मरम्मत कार्य के दौरान समपार फाटक संख्या-214 (सीबीआई फाटक) पर सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

