रेलवे लाइन मरम्मत के चलते सीबीआई फाटक 7 मई काे रहेगा बंद

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे लाइन मरम्मत के चलते सीबीआई फाटक 7 मई काे रहेगा बंद


जयपुर, 06 मई (हि.स.)। रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-214 ( सीबीआई फाटक ) 7 मई को सुबह 08 से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ मरम्मत के कारण खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या - 214 (सीबीआई फाटक) 7 मई काे सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story