काजरी के कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
काजरी के कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण


जोधपुर, 14 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को काजरी के कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान डॉ. सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थापित 23 विभिन्न कृषि प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक इकाई की तकनीकी उपयोगिता, नवीनता एवं किसानों के लिए उसकी व्यावहारिक प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि इस प्रजाति को राजस्थान सहित शुष्क एवं अद्र्धशुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए किस प्रकार अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है तथा रेगिस्तानी क्षेत्रों में इसके प्रसार एवं उपयोग की संभावनाओं को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के प्रक्षेत्रों पर संचालित विभिन्न कृषि विकास, तकनीकी प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. वीपी चहल, लाखन सिंह, डॉ. जे.पी. मिश्रा, डॉ. बी एल जांगिड़, डॉ. पी.पी रोहिल्ला, डॉ. मोहर सिंह मीना, डॉ. एच.एन. मीना, डॉ. बी.एस. राठौड़,, डॉ कमलेश मीना, दिनेश कुमार यादव सहित केंद्र के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story