लोक अदालत में तय होंगे लाखों प्रकरण
May 8, 2026, 20:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 08 मई (हि.स.)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को साल 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का शुभारंभ जयपुर पीठ में एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा सुबह 8.30 बजे करेंगे।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्रि ने बताया कि हाईकोर्ट सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत के तहत कुल 479 बैंच का गठन किया गया है। जिनमें कुल 7.77 लाख से अधिक मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है। लोक अदालत में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पारीक

