नहरबंदी 17 अप्रैल से 11 मई तक होगी, एक दिन छोड़कर होगी जल आपूर्ति
बीकानेर, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले में वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 17 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी है। जलाशयों में उपलब्ध एकत्र जल मात्रा को मध्यनजर रखते हुए 17 अप्रैल से बीकानेर शहर में एक दिवस छोडकर (48 घंटों से) जल वितरण किया जाएगा।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जोनवार, सम व विषम दिनांकों के अनुसार पेयजल वितरण व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे व्यर्थ न बहाएं। मितव्ययता से जल प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहर बंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

