केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सर्किट हाउस पर खेली हाेली

WhatsApp Channel Join Now
केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सर्किट हाउस पर खेली हाेली


जोधपुर, 04 मार्च (हि.स.)। सर्किट हाउस पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। होली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से गेरियों की कई टोलियां सर्किट हाउस पहुंचीं, जिन्होंने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति दी। मंत्री पटेल ने भी उनके साथ चंग बजाया और फाल्गुनी गीत गाकर माहौल को रंगमय बना दिया। सर्किट हाउस में राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story