सांगानेर जोन में अवैध निर्माण पर 7 भवनों को किया सीज

WhatsApp Channel Join Now
सांगानेर जोन में अवैध निर्माण पर 7 भवनों को किया सीज


जयपुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निगम द्वारा सांगानेर जोन टीम ने बुधवार को सांगानेर एवं प्रताप नगर में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार 7 भवनों को सीज किया गया।

बुधवार को सांगानेर एवं प्रताप नगर में चल रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर 7 भवनों को सीज किया। सांगानेर जोन द्वारा गत 1 माह में 13 अवैध निर्माणों पर कार्यवाही कर सीजर की कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story