सरकारी कर्मचारियाें को किराये में 10 प्रतिशत छूट, उपभोक्ता घर बैठे ही आसानी से नयी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे
बीकानेर, 17 मार्च (हि.स.)। बीएसएनएल ने उपभोक्ताओ की सुविधाओं के लिए एआई आधारित 1800-4444 व्हाटसअप चैटबॉट सेवा शुरु की है जिसके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता धर बैठे हाई स्पीड फाईबर कनेक्शन की बुकिंग कर सकते है।
यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि इसके फॉलो-अप में बीएसएनएल द्वारा अपने सभी क्षेत्रों में विशेष कैम्प/मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है जहां पर उपभोक्ताओं को मौके पर ही एफटीटीएच कनेक्शन की बुकिंग एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है।
महाप्रबन्धक खत्री ने बताया कि एफटीटीएच कनेक्शन के साथ ही उपभोक्ताओं को कई आकर्षक सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिनमें फ्री माडॅम, फ्री इंस्टालेशन, फ्री वाईस कालिंग सभी नेटवर्क पर तथा टीवी चैनल एवं ओटीटी सेवायेे जैसे जी-5, सोनी टीवी और हॉटस्टार भी शामिल हैं इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कर्मचारियों को बीएसएनएल एफटीटीएच सेवायें लेने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है, इसके लिए कर्मचारी को अपना परिचय पत्र/पे-स्लीप आदि उपभोक्ता सेवा केन्द्र मे फार्म के साथ जमा करवानी होगी।
महाप्रबन्धक खत्री ने बताया कि बीएसएलएल की सेवाये बेहतर बनाने के लिए शिकायत दर्ज होने के चार धंटे के भीतर फॉल्ट का निवारण करने का प्रयास किया जाएगा जिसे उपभोक्ताओ को त्वरित व विश्वसनीय सेवा मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

