मुक्केबाजी के द्रोणाचार्य कोच शिव सिंह जोधपुर में देंगे प्रशिक्षण
जोधपुर, 18 जून (हि.स.)। मुक्केबाजी के द्रोणाचार्य अवॉर्डी शिव सिंह जोधपुर के मुक्केबाजों को सात दिवसीय शिविर में मुक्केबाजी का गहन प्रशिक्षण देंगे।
जोधपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव पूनम सिंह शेखावत ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय मुक्केबाजी केंद्र पर एयू बनो चैंपियन के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण के लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्डी शिव सिंह 24 जून तक मुक्केबाजों को गहन प्रशिक्षण देंगे। उनके जोधपुर आगमन पर अंतरराष्ट्रीय वुशू कोच विनोद आचार्य, जोधपुर वुशू संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी, राजस्थान प्रो बॉक्सिंग के डायरेक्टर हेमंत शर्मा और बनो चैंपियन के मुक्केबाजी कोच चंद्र टाक, वुशू कोच सोहन राम, कोच रोहित तेजी, सुरेश चौधरी, कामेश सिसोदिया ने स्वागत किया। गौरतलब है कि कोच शिवसिंह ओलंपियन पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह और मैरी कॉम के कोच भी रह चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

