धौलपुर में एसआईआर में तैनात बीएलओ अनुज गर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में एसआईआर में तैनात बीएलओ अनुज गर्ग की मौत


धौलपुर में एसआईआर में तैनात बीएलओ अनुज गर्ग की मौत


धौलपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। धौलपुर में मतदाता सूचियां के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर अनुज गर्ग की शनिवार आधी रात को मौत हो गई। बीती रात एसआरआई फॉर्म अपलोड करते समय यह हादसा पेश आया। करीब 42 वर्षीय मृतक अनुज गर्ग एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे तथा धौलपुर शहर में बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में तैनात थे।

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलपुर शहर में मतदाता सूचियां के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर अनुज गर्ग की मौत हो गई। मृतक अनुज गर्ग धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के धौलपुर शहर के गौशाला इलाके में स्थित बूथ संख्या 158 के बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहे थे। पुलिस तथा परिजनों के मुताबिक मृतक बीएलओ अनुज गर्ग अपने प्रताप विहार कॉलोनी स्थित घर पर मतदाता सूचियां के डाटा अपलोड का कार्य कर रहे थे। बीती रात करीब 1:00 बजे उन्होंने अपने घरवालों से चाय के लिए कहा। लेकिन चाय बनने से पहले ही वह घर में ही बेहोश होकर घर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अनुज गर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बताते चलें कि मृतक बीएलओ अनुज गर्ग की शिक्षा विभाग में वर्ष 2012 में शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी तथा वर्तमान में वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरा धौलपुर में तैनात थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story