अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माउंट आबू में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माउंट आबू में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत


जयपुर, 20 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और योग दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक छगन माहूर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा योग कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सिरोही जिले के माउंट आबू में होने वाले योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। योग कार्यक्रम समन्वय के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा को जयपुर जिला समन्वयक लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर में भाजपा नेता चंपालाल गेदर, बीकानेर देहात में अविनाश जोशी, श्रीगंगानगर में सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, हनुमानगढ़ में कैलाश मेघवाल, चूरू में वासुदेव चावला, झुंझुनूं में शुभकरण चौधरी, सीकर में इन्द्रा चौधरी, जयपुर देहात उत्तर में विजेंद्र पूनियां, दक्षिण में नारायण मीना, अलवर दक्षिण में बनवारी लाल सिंघल, उत्तर में अशोक सैनी, दौसा में मदन प्रजापत, भरतपुर में रामस्वरूप कोली, धौलपुर में सुखराम कोली, करौली में मुकेश दाधीच, सवाई माधोपुर में सुखवीर सिंह जौनपुरिया, अजमेर शहर में मिथिलेश गौतम, अजमेर देहात में सरिता गैना, नागौर शहर व देहात में जगबीर छाबा, भीलवाडा में दामोदर अग्रवाल, टोंक में अशोक सिंह शेखावत, जोधपुर शहर, दक्षिण, उत्तर में ललित लकवाल, पाली में नाहर सिंह जोधा, जालौर में जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सिरोही में नारायण पुरोहित, बाडमेर में कैलाश चौधरी, बालोतरा में गणपत भाटिया, जैसलमेर में आईदान सिंह भाटी, राजसमंद में मान सिंह बारहठ, उदयपुर शहर में प्रमोद सामर, उदयपुर देहात में अलका मूंदडा, बांसवाडा में हकरू भाई मईडा, डूंगरपुर में कनकमल कटारा, प्रतापगढ में पिंकेश पोरवाल, चित्तौडगढ सीपी जोशी, कोटा शहर व देहात में छगन माहूर, बूंदी में चंद्रकांता मेघवाल, बारां में हमीद खान मेवाती और झालावाड में श्याम सुंदर शर्मा समन्वयक लगाए गए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story