भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन


चित्तौड़गढ़, 17 जून (हि.स.)। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ मंगलवार रात को मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री सांवलिया सेठ की रात्रिकालीन आरती के दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रात्रिकालीन आरती के दौरान चंवर सेवा भी कर प्रदेश में सुख समृद्धि और शांति के लिए कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने बताया कि मंगलवार रात को प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के सांवलियाजी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वे उदयपुर से सांवलियाजी पहुंचे थे। यहां निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी बोम्बे, अर्जनदास वैष्णव, रमेश गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, कंवरलाल गुर्जर, सूर्यप्रताप सिंह गुढ़ा, रवि शर्मा, बोर्ड सदस्य पवन तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में उनकी अगवानी की और गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत-सत्कार किया। पुजारी ने उन्हें भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत और तुलसी पत्र प्रदान किया। उपरना पहना कर सम्मानित किया गया तथा ठाकुरजी का प्रसाद और छवि भेंट स्वरूप दी गई। राठौड़ ने भंडार के सामने से ठाकुरजी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने ठाकुरजी से प्रार्थना की कि राजस्थान सहित पूरे देश में अमन-चैन कायम रहे और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। मंदिर दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story