भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर


बीकानेर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इसके पश्चात शाम 5 बजे ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर माली समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज को संबोधित करेंगे।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने यह जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story