भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती: मदन राठौड़

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती: मदन राठौड़


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती: मदन राठौड़


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती: मदन राठौड़


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती: मदन राठौड़


जयपुर, 06 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अजेय कुमार की नियुक्ति भाजपा संगठन के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन की भावना का सम्मान करते हुए अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता अजेय कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को जयपुर आगमन पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिले के संगठनात्मक प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चो के अध्यक्ष—महामंत्री, बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान की टोली, अभियान के प्रकल्पों की मानिटरिंग टीम उपस्थित रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और संगठन की सेवा को समर्पित किया है तथा उनके अनुभव का लाभ राजस्थान भाजपा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, सक्षम एवं प्रभावी बनेगा तथा नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री की नियुक्ति के बाद अब उन्हें प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच अधिक समय देने का अवसर मिलेगा। भाजपा का मूल आधार संगठन है और संगठन महामंत्री की सक्रिय भूमिका से पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और मजबूत होगी। राठौड़ ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा पहले से तैयार है और अब संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा भाजपा सभी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि अशोक गहलोत का राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है, उनका राजनीतिक वजूद घटता जा रहा है। इसी कारण वे अपनी सक्रियता साबित करने के लिए लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत अपने ही सहयोगियों पर हमला बोल रहे हैं और बार-बार पुराने विवादों को उठाकर कांग्रेस के भीतर के मुद्दों को सार्वजनिक कर रहे हैं। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन गहलोत जिस प्रकार लगातार बयान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि वे अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर कहा कि 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अब उनकी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर केंद्र तथा राज्य सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। जनता स्वयं तय करेगी कि उसकी अधिक सेवा किसने की है। भाजपा सेवा की राजनीति में विश्वास करती है और उसका प्रयास रहेगा कि जनता की अपेक्षाओं पर और अधिक खरा उतरे। राठौड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनसेवा के लिए समर्पित है। भाजपा विकास और सेवा के इस अभियान को और गति देगी तथा जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story