भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार काे जोधपुर दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार काे जोधपुर दौरे पर


जोधपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का रविवार को जोधपुर दौरा प्रस्तावित है।

लूणी मण्डल अध्यक्ष राकेश बिशनोई ने बताया कि इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा लूणी मण्डल मंत्री इंजीनियर सवाईसिंह गोलियामगरा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वे विभिन्न स्थानों पर बैठकों में भाग लेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story