मेयर द्वारा झंडी नहीं दिखाने से भजनलाल सरकार के काम रुकने वाले नहीं : प्रदेश प्रवक्ता भाजपा डॉ सुरेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
मेयर द्वारा झंडी नहीं दिखाने से भजनलाल सरकार के काम रुकने वाले नहीं : प्रदेश प्रवक्ता भाजपा डॉ सुरेंद्र सिंह


बीकानेर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम मेयर अनिल कल्ला द्वारा टिपर टेंडर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेयर द्वारा झंडी नहीं दिखाने से भजनलाल सरकार के काम रुकने वाले नहीं हैं।

डॉ सिंह ने कहा कि किसी भी कंपनी के काम शुरू करने से पहले ही उस पर उंगली उठाना यह साबित करता है कि मेयर कल्ला की रुचि विकास कार्यों में न होकर दूसरी चीजों में ज्यादा है। एक अनुभवी कंपनी जो पहले से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का काम ठीक से कर रही है उस पर बिना काम शुरू हुए ही आपत्ति उठाना विरोध के लिए विरोध जैसा है।

शेखावत ने बयान में कहा है कि भजन लाल सरकार लोगों के भरोसे की सरकार है मेयर चाहे कितना ही अड़ंगा क्यों नहीं अड़ाये। डेवलपमेंट के काम रुकेंगे नहीं। पूरा शहर एक महीने से कचरा से अटा पड़ा है ऐसे में कचरा कलेक्शन पर आपत्ति दर्ज करना मेयर का दुराग्रह दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story