त्रिपुरा सुंदरी दरबार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने टेका मत्था,आगामी चुनावों में जीत की लगाई अर्जी

WhatsApp Channel Join Now
त्रिपुरा सुंदरी दरबार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने टेका मत्था,आगामी चुनावों में जीत की लगाई अर्जी

त्रिपुरा सुंदरी दरबार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने टेका मत्था,आगामी चुनावों में जीत की लगाई अर्जी

बांसवाड़ा, 03 सितंबर (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने गुरुवार को जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्य निकुंज मोहन पांडे के सान्निध्य में हुए अनुष्ठान के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिला है इसके कारण पूरे प्रदेश में उत्साह का वातावरण बना हुआ है जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिलेगा और अधिक से अधिक नगर निकाय पर भाजपा का कब्जा होगा।

मंदिर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन और पूजन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुभाष

Share this story