भाजपा ने राज्यसभा के लिए से गरासिया और राठौड़ को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने राज्यसभा के लिए से गरासिया और राठौड़ को उम्मीदवार बनाया
WhatsApp Channel Join Now


भाजपा ने राज्यसभा के लिए से गरासिया और राठौड़ को उम्मीदवार बनाया


जयपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुणसिंह ने सोमवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार घोषित किया। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए राजस्थान विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। प्रत्याशियों की संख्या तीन से ज्यादा हुई तो मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी अन्यथा तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।

मदन राठौड़ पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2003 में पहली बार विधायक बने थे। वहीं 2013 में दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। 2013 से 2018 में सरकारी उप मुख्य सचेतक रहे थे।

चुन्नीलाल गरासिया वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष है। राजस्थान सरकार में मंत्री रहे हैं। संगठन में कई पदों पर रहे। भाजपा एसटी मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा- भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को उम्मीदवार बनाने पर शुभकामनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Share this story