भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कल राजस्थान दौरा, जयपुर में होगा भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कल राजस्थान दौरा, जयपुर में होगा भव्य स्वागत


जयपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सोमवार को राजस्थान दौरा प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे पहले टोंक जाएंगे और इसके बाद जयपुर पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस दौरे को लेकर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला राजस्थान आगमन है, जो प्रदेश भाजपा के लिए गर्व की बात है।

दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर में उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story