मंत्री जोगाराम पटेल का 55 से अधिक प्रत्याशियों के समर्थन का दावा

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री जोगाराम पटेल का 55 से अधिक प्रत्याशियों के समर्थन का दावा


जोधपुर, 17 सितम्बर (हि.स.)। परिणाम आने के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने दावा किया है कि जोधपुर नगर निगम में हमारा महापौर बनेगा। यहां 55 से अधिक प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त कर भाजपा का बोर्ड बनेगा। कांग्रेस नेताओं की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला नायक के परिजनों के साथ अपहरण का मामला दर्ज करवाने के सवाल पर पटेल ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के साथ उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं है। परिवार से कोई रिपोर्ट नहीं कर रहा है, लेकिन कांग्रेस के पेट में मरोड़े उठ रहे हैं। किसी ने किसी का अपहरण नहीं किया है। यह हार की हताशा है। उन्होंने कहा कि उनकी लूणी विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में भाजपा कांग्रेस से मत प्राप्त करने में बहुत आगे है। जो निर्दलीय हमारे परिवार के सदस्य थे, उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते हैं। उनके मत भी हमारे हैं। ऐसे में हम कांग्रेस से 6 हजार मतों से आगे रहे हैं। हमारा मत प्रतिशत अधिक है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story