कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका


भरतपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर भरतपुर में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को शहर के बिजली घर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका इस्तीफा लेने की मांग उठाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने आरोप लगाया कि सांसद के खिलाफ 11 छात्राओं ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ कथित गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप गंभीर हैं। ऐसे मामले में कांग्रेस नेतृत्व को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

शिवानी दायमा ने कहा कि महिला मोर्चा की ओर से सांसद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि वे सांसद अंगोमचा बिमोल का इस्तीफा लें। दायमा ने यह भी कहा कि संबंधित सांसद को कॉलेज से बर्खास्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। उनके अनुसार, महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story