होली स्नेह मिलन के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में किया चुनावी शंखनाद

होली स्नेह मिलन के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में किया चुनावी शंखनाद
WhatsApp Channel Join Now
होली स्नेह मिलन के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में किया चुनावी शंखनाद


शाहपुरा, 02 अप्रैल (हि.स.)। शाहपुरा में भाजपा के विधायक लालाराम बैरवा ने मंगलवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करके लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस समारोह में विधायक व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने सम्मलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन अधिकाधिक मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित करें। वो अपना अखंड भारत अपने क्षेत्र को मानकर काम करें। मतगणना के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जिस बूथ से सर्वाधिक मतों के अंतर से भाजपा जीतेगी वहां के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जायेगा।

अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत किसकी होगी यह जनता ने तय कर रखा है। अबकी बार 400 पार होगी और एक बार फिर मोदी की ही सरकार बनेगी। जनता मोदी की बात पर भरोसा करती है। इस लोकसभा चुनाव में विकास, गरीब कल्याण और आंतरिक और बाह्य सुरक्षा और संस्कृति की पुनः प्रतिष्ठा बड़ा विषय है। इस चुनाव में उम्मीदवार का अपना स्थान तो है, लेकिन उम्मीदवार से बढ़कर नेशनल इश्यू और प्राइम मिनिस्टर के चयन का विषय है।

दामोदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा का लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता दामोदर अग्रवाल है। यह सोचकर आपको आने वाली 26 अप्रैल को मतदान कराना है।

दामोदर अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी डा. सीपी जोशी मेरे लिए आदरणीय है और मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं लेकिन जो चंबल जल परियोजना और सड़क कांग्रेस की देन बता रहे है तो में उनसे पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस शासन काल में चंबल जल परियोजना में कितना फंड लगाया। सारा फंड की पूर्व भाजपा की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से यह काम संभव हुआ। जिसका नतीजा आज पूरे भीलवाड़ा जिले के लोग इस परियोजना के माध्यम से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। कांग्रेस काल में तो सिर्फ कागजों में ही शिलान्यास होते हैं। असली काम सिर्फ भाजपा ही करती है।

शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने कहा की अबकी बार 400 पार का जो नारा दिया है। निश्चित हम पार करेंगे। उन्होंने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान किया की इस बार शाहपुरा विधान सभा से लोकसभा चुनाव में भाजपा 1 लाख मतों से विजय होगी। जिसको लेकर प्रत्येक बूथ ग्राम पंचायत गांव गांव ढाणी ढाणी में भाजपा कार्यकर्ताओ को मेहनत करनी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ईश्वर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story