पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर किया याद

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर किया याद


जोधपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कई सेवा कार्य किए।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर शहरभर में कई कार्यक्रम हुए। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी व रमेश बोराणा, पूर्व महापौर कुंती परिहार सहित कई जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंनेे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की छवि आज भी स्थानीय है। उन्होंने आधुनिक भारत में कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी 18 साल तक के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग देकर विश्व में एक क्रांति लेकर आए तथा आज के युग में इलेक्ट्रॉनिक क्रांति के युग का आगाज किया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यहां दो मिनट का मौन रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही नई सडक़ चौराहा के पास स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story