सीमा सुरक्षा बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया बाइक रैली का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
सीमा सुरक्षा बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया बाइक रैली का आयोजन


बीकानेर, 11 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के निर्देशन में सीमा सुरक्षा बल बीकानेर द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को ये संदेश देना था कि ये तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी एकता और गर्व का प्रतीक है तथा हम सभी एक हैं। इस झंडे तले हम सभी काम करते हैं और यही एकता का प्रतीक है।

इस रैली से आमजन को यह भी संदेश दिया गया कि हर घर में तिरंगा फहराने की जो आजादी मिली है, उससे हर देशवासी को गर्व और फक्र महसूस होना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story