बीकानेर के पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन और लोटस पार्लर का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर के पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन और लोटस पार्लर का शुभारंभ


बीकानेर, 16 सितंबर (हि.स.)। संभाग मुख्यालय बीकानेर के रियासतकालीन पब्लिक पार्क स्थित लोटस टॉय ट्रेन पार्क में बुधवार को टॉय ट्रेन और लोटस पार्लर का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय के नेत्रहीन विद्यार्थियों और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलगंज के विद्यार्थियों ने टॉय ट्रेन की निःशुल्क सवारी की। पार्क में पहुंचे अन्य बच्चों ने भी ट्रेन की सवारी का आनंद लिया।

बीकानेर विकास प्राधिकरण और मोदी डेयरी के बीच हुए एमओयू के तहत मोदी डेयरी द्वारा टॉय ट्रेन पार्क विकसित किया जा रहा है। लोटस पार्लर के शुरू होने से पार्क में आने वाले लोगों को एक नई सुविधा उपलब्ध होगी।

लोटस डेयरी के निदेशक अविनाश मोदी ने बताया कि टॉय ट्रेन बच्चों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इसमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भी सवारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में लोटस पार्क में खान-पान सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story